सहारनपुर, जनवरी 28 -- सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में प्रकाष्ठा फाउंडेशन लखनऊ द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के प्रशांत दूबे व उनके सहयोगियों ने छात्रों को फास्ट एवं जंक फूड के सेवन से होने वाले नुकसान दायक प्रभाव के प्रति जागरूक किया। साथ ही हार्ट अटैक रोकने में प्रभावी उपायों एवं सीपीआर के माध्यम से किस प्रकार व्यक्ति को बचाया जा सकता है और किन कारणों से ह्रदय रोग बढ़ता है जैसे उपायों से अवगत कराया। प्रधानाचार्य रुपेश सैनी ने कहा कि जिस प्रकार यूरोप के की देशों ने डिब्बा बंद फूड के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है उसी प्रकार केंद्र सरकार को भी फास्ट, जंक एवं डिब्बा बंद फूड को नियंत्रित करना चाहिए। इस दौरान अनीता सैनी, शिवकुमार सैनी, वंदना ध्रुव, सपना गुप्ता और संदीप धीमान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.