बुलंदशहर, जून 12 -- खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयाास कर रही है। खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मर नंबर एक पर गुरुवार सुबह व्यक्ति का शव कुछ लोगों ने पड़ा हुआ देखा। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार व्यक्ति अचानक गिर गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी मोनू सिंह ने बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 55 वर्ष के आसपास थी। जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से स्टेशन के आसपास ही घूमता दिखाई दे रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...