मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। झारखंड बोकारो के चंद्रपुरा निवासी इंद्रकांत झा (74) गुरुवार को प्लेटफॉर्म एक पर बेहोश होकर गिर गये। वह मौर्य एक्सप्रेस पकड़ने अकेले आए थे। सूचना पर आरपीएफ की महिला आरक्षी अरुणा कुमारी और जीआरपी के पीटीसी रंजीत पासवान पहुंचे। सीपीआर देकर होश में लाया। फिर निजी वाहन से ले जाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ ने इंद्रकांत झा के पास से मिले मोबाइल से बेटा संतोष का नंबर खोजकर इसकी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.