प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड को सिटी साइड से जोड़ने वाला फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) नंबर तीन बुधवार को बंद कर दिया गया। जंक्शन के पुनर्विकास के लिए इस पुल का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। यहां कांकोर्स (प्रवेश गलियारा) बनाया जाएगा। पुल के बंद हो जाने से आम यात्रियों, खासकर स्कूली बच्चों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। एफओबी नंबर तीन के बंद हो जाने से अब सिविल लाइंस से सिटी साइड या सिटी साइड से सिविल लाइंस की ओर जाने वाले यात्रियों को निरंजन पुल या खुसरोबाग ओवरब्रिज होकर जाना पड़ेगा। इससे यात्रियों की दूरी औसतन दो किलोमीटर बढ़ गई है। यह एफओबी स्कूली बच्चों के लिए खासा उपयोगी था। प्रतिदिन सैकड़ों छात्र इसी पुल से जंक्शन पार कर स्कूल आते-जाते थे। कई बच्चे साइकिल के साथ इस पुल का इस्तेमाल करते थे। यह पुल दो हिस्सों में बंटा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.