प्रयागराज, जनवरी 2 -- माघ मेला के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को लेकर प्रयागराज जंक्शन पर की गई यातायात व्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई। शुक्रवार सुबह से ही जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को अनावश्यक घूमकर सिटी साइड से स्टेशन पहुंचना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही सिविल लाइंस साइड के दोनों प्रवेश द्वार बंद किए गए वैसे ही यात्रियों की भीड़ वहां एकत्र होने लगी। यात्रियों का कहना था कि जब स्टेशन परिसर में भीड़ नहीं है तब भी नो इंट्री लागू करना समझ से परे है। जंक्शन पर व्यवस्था के तहत यात्रियों को सिटी साइड से ही प्रवेश दिया गया, जबकि सिविल लाइंस साइड को केवल निकासी के लिए खोला गया। सिविल लाइंस साइड से प्रवेश न मिलने के कारण दिन भर यात्रियों और सुरक्षाकर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.