पटना, फरवरी 5 -- पटना जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर शराब पीकर दो व्यक्तियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उसमें एक शेरबंत सिंह (धनरुआ) और दूसरा शुभम कुमार उर्फ छोटू (बाईपास) का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के पास से पानी की बोतल में देसी शराब बरामद की। पटना जंक्शन के जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...