प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन रविवार को एक्सप्रेस, सुपरफास्ट सहित 11 ट्रेन विलंब से पहुंची इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शमीम ने बताया कि रविवार को हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक घंटे, मालदा टाउन एक घंटे, दिल्ली-वाराणसी सुपरफास्ट चार घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पीआरएल पैसेंजर 6 घंटे देरी से पहुंची। वहीं, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी तीन घंटे, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-साढ़े तीन घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लखनऊ-वाराणसी समर स्पेशल दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे, अंबाला से वाराणसी समर स्पेशल आठ घंटे विलंब से आईं। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.