लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता लखनऊ जंक्शन पर 800 यात्रियों के बैठने की क्षमता का लाउंज बनेगा। यहां ट्रेनों के आवागमन का डिस्प्ले भी होगा, जिससे कि यात्रियों को जानकारी मिलती रहे। एक फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। यह लाउंज को दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा। लाउंज से ही जुड़ा एक एसी वेटिंग और रेस्ट रूम भी बनाया जाएगा। लखनऊ जंक्शन पर बनाए जाने वाला लाउंज सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। कैफेटेरिया और रेस्टोरेंट की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी। 800 यात्रियों की बैठने की व्यवस्था इस प्रकार होगी कि एक ही जगह पर भीड़ एकत्र न हो। जनरल टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा, जिससे कि यात्रियों को टिकट लेने के लिए स्टेशन के मुख्य गेट तक न जाना पड़े। एसी वेटिंग और रेस्ट रूम में नियमानुसार ही यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। लाउंज तक आने-जाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.