मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रेलवे की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को जंक्शन परिसर में आयोजित मेडिकल कैंप में रेल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। कुल 31 कर्मचारियों की जांच हुई। इनमें ब्लड प्रेशर के चार पुराने व तीन नए मरीज मिले। मौके पर वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिग्राम चौधरी ने कर्मचारियों की जांच के बाद जरूरी सलाह दी। कैंप में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेश कुमार प्रजापति, मुजफ्फरपुर कॉलोनी के स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...