सीवान, अक्टूबर 30 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। छठ महापर्व की समाप्ति के बाद स्थानीय रूट पर प्रवासी काम पर लौटने लगे हैं। प्रवासियों की संख्या अधिक होने के कारण रेलवे भी सर्तक है और सुरक्षित यात्रा के लिए इंतजाम किया गया है। बताया जा रहा है कि जंक्शन पर भीड़ संभालने के लिए आरपीएफ के करीब 42 पदाधिकारी व जवानों को बुलाया गया है। जबकि बीएमपी के 10 जवान को भी शामिल किया गया है। एक आंकड़े के अनुसार स्थानीय पोस्ट पर आरपीएफ के करीब 36 पदाधिकारी व जवान है। इन सभी जवानों व पदाधिकारियों को जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर उमड़ने वाली भीड़ नियंत्रण में लगाया गया है। यात्रियों को आने व जाने वाली ट्रेनों की बोगियों में सकुशल बैठाया जा रहा है और एक जगह इकठ्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। हालांकि, कई बार अत्यधिक भीड़ को संभालना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। बिहार...