गया, फरवरी 17 -- दिल्ली स्टेशन पर शनिवार की रात हुई भगदड़ के बाद गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूम में मजिस्ट्रेट सहित पुलिस वाल की तैनाती की गई है। साथ ही विशेष गश्ती दल भी तैनात है। तीन पालियों में संचालित होने वाली विशेष गश्ती दल की पहली पाली सुबह 6 से 2 बजे तक है। इसमें मजिस्ट्रेट अजित कुमार व दरोगा रमेश यादव प्रतिनियुक्त हैं। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे निर्धारित है। इसमें मजिस्ट्रेट अरुण कुमार व सहायक दारोगा जगदीश राय प्रतिनियुक्त हैं। तीसरी पाली रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक है। इसमें मजिस्ट्रेट अभय कुमार दीपका व सहायक दारोगा शंभु पासवान प्रतिनियुक्त हैं। प्रत्येक पाली में 2/8 के पुलिस बल की तैनाती है। गया जंक्शन पर बनाये गए कंट्रोल रूम में मजिस्ट्रेट के रूप में प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.