मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शनिवार की दोपहर 12.40 बजे रेललाइन की मरम्मत कर रहे गैंगमैन मनीष कुमार (22) की पैडल क्लिप छिटकने से मौत हो गई। मनीष तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन दुबियाही का रहने वाला था। तीन साल पहले उसकी नौकरी लगी थी। अगले 23 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। बताते हैं कि मनीष आरपीएफ पोस्ट के सामने प्लेटफॉर्म एक और दो के बीच दो नंबर लाइन पर कर रहा था। इस दौरान हैमर मारने से छिटका पैडल क्लिक उसकी दाएं आंख में जा लगा। वह अचेत होकर गिर गया। आनन फानन में उसे ऑटो से जूरन छपरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिर शव को जंक्शन स्थित रेल अस्पताल लाया गया। परिजन भी जानकारी पर पहुंच गए। कागजी प्रक्रिया के बाद रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.