पटना, मार्च 30 -- महावीर मंदिर की तरफ स्थित अनारक्षित बुकिंग कार्यालय के पास से रेल पुलिस ने शनिवार की रात एक बदमाश को गिरफ्तार किया। रेल पुलिस ने उसके पास से चोरी का मोबाइल और ढाई हजार रुपये नकद बरामद किया है। आरोपित मो. अमजद सुल्तानगंज थाना इलाके के खजुबनी दरगाह रोड का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके पहले भी आरोपित के खिलाफ पटना रेल थाने में केस दर्ज हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.