बेंगलुरु, फरवरी 21 -- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां जंक्शन पर इंतजार कर रही एक महिला को चार लोगों ने पहले दोस्ती का झांसा दिया और फिर एक निजी होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। यह घटना गुरुवार देर रात करीब 12 बजे हुई। पीड़िता ने शुक्रवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला कैटरिंग सेवा में काम करती है और गुरुवार रात कोरमंगला के ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर खड़ी थी। तभी चार युवक उसके पास आए और बातचीत करने लगे। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उससे दोस्ती की और फिर उसे होटल में डिनर के लिए आमंत्रित किया। पुलिस के मुताबिक, डिनर के बाद चारों आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती की और होटल की छत पर ले जाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को किसी को भी जानकारी देने पर गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.