प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को कई ट्रेन विलंब से पहुंची। वाराणसी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को 15 घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। मालदा टाउन एक्सप्रेस एक घंटे तो मुरादाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस एक घंटे और दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ पांच घंटे, एकात्मा एक्सप्रेस दो घंटे, वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे तो वाराणसी-दिल्ली काशीविश्वनाथ तीन घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन की लेटलतीफी और मार्ग परिवर्तन से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। एसएस मोहम्मद शमीम ने बताया कि लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी निरस्त रही तो जनता एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस और पंजाबमेल अप और डाउन बदले मार्ग से संचालित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.