बरेली, फरवरी 18 -- बरेली। उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19602) से गिरकर गोरखपुर के साबिर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। वह परिवार के साथ अजमेर जा रहे थे। मंगलवार की सुबह बरेली जंक्शन पर ट्रेन रुकी। साबिर अहमद पानी की बोतल लेने के लिए उतरे। इस बीच ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन पर चढ़ते समय साबिर का पैर पायदान से फिसल गया। दो नंबर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिरे। उनका हाथ ट्रेन के पहिए के नीचे आने से कुचल गया। जीआरपी ने साबिर को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.