लखनऊ, नवम्बर 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ जंक्शन पर तेजस, वंदे भारत, पुष्पक सहित सात ट्रेनों के यात्रियों को शनिवार सुबह प्लेटफार्म पर जाने के लिए कैब वे की सुविधा नहीं मिलेगी। सुबह सात बजे से प्लेटफार्म नंबर छह पर लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित होने के कारण ही इसे बंद किया गया है। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ही इसे खोला जाएगा। वंदे भारत का शुभारंभ कार्यक्रम लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर शनिवार की सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा, जो कि ट्रेन रवानगी तक चलेगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए शुक्रवार की दोपहर से प्लेटफार्म पर साज-सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते कैब वे को बंद कर दिया गया। शनिवार को जाने वाली ट्रेनों में सुबह 04:55 बजे डबल डेकर, 05:10 पर वंदे भारत व 06:10 पर तेजस और आने वाली ट्रेनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.