प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली से पहले ही जनरल बोगी में सीटों के लिए मारामारी शुरू हो गई है। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पर पांच पर खड़ी डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सोमवार दोपहर खिड़की से घुसने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जल्दीबाजी इतनी थी कि महिलाओं और बच्चों को उनके परिजन गोद में उठाकर खिड़की से अंदर ढकेल रहे थे। हल्ला मचा तो आरपीएफ पहुंची और मोर्चा संभाली। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। कालिंदी एक्सप्रेस सोमवार को दोपहर सवा एक बजे प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर आई। उसके जनरल कोच की खिड़की दरवाजे सफाईकर्मियों ने अंदर से बंद कर लिए। दरअसल भिवानी जंक्शन से प्रयागराज पहुंचने वाली कालिंदी एक्सप्रेस का ही रेक डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस में इस्तेमाल होता है। प्रयागराज जंक्शन पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस अब डॉ...