मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन परिसर में युवक के आत्मदाह करने की सूचना को लेकर मंगलवार को दिनभर हाई वोल्टेज ड्राम चला। सुबह 10 बजे से भारी संख्या में सुरक्षा बल के साथ पुलिस अधिकारी उसका इंतजार करते रहे। शाम करीब सवा चार बजे जैसे ही वह स्टेशन रोड में पहुंचा, नगर पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। उसके पास से एक माचिस का डिब्बा मिला। वह अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़क पहुंचा था। दरअसल, सिकंदरपुर के युवक ने जंक्शन परिसर में धार्मिक भवन पुन: स्थापित नहीं किए जाने से नाराज होकर आत्मदाह की धमकी दी थी। एसपी सुरेश कुमार ने युवक को हिरासत में लेने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक से नगर थाने पर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि युवक ने बीते रविवार को प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था। कहा था कि नौ फरवरी तक जंक्शन परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.