मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कटही पुल के पास शुक्रवार की दोपहर जंक्शन के पुराने पैनल बिल्डिंग से सटे खाली स्थान पर कचरे के ढेर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। चारों तरफ धुआं फैल गया। हालांकि तत्काल मौके पर पहुंची रेल पुलिस, आरपीएफ के अफसर व जवानों के साथ ही रेलकर्मियों ने आग पर काबू पाते हुए हालात को संभाल लिया। दमकल बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इस दौरान किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर काफी दूरी में कचरा फैला हुआ था। किसी राहगीर के द्वारा जलती बीड़ी-सिगरेट फेंकने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...