मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के पार्किंग में अपशब्द बोलने को लेकर सोमवार को ठेकेदार के कर्मी और मालगाड़ी के लोको पायलट आपस में भिड़ गए। इसमें लोको पायलट के आंख पर गहरा जख्म आया। इसके बाद दोनों ओर से रेल थाना में शिकायत की गई। लोको पायलट के पक्ष से स्टेशन मास्टर, रनिंग स्टॉप आदि रेल थाना मुजफ्फरपुर परिसर पहुंचे। हालांकि, मारपीट के बाद दो घंटे के बाद दोनों पक्ष ने अपना आवेदन वापस ले लिया। जख्मी ने बताया कि कर्मी की ओर से माफी मांगने पर केस वापस ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.