बेगुसराय, जनवरी 10 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड में सरकारी मापदंड के अनुसार गलत तरीके से निःशुल्क राशन का लाभ लेने वाले अपात्र लाभुकों का नाम विभाग की सूची में आ गया है। इस संबंध में विभागीय निर्देश के आलोक में छौड़ाही के हजारों राशन कार्डधारियों को अब इसका लाभ नहीं मिलेगा। जानकारी के अनुसार विभागीय सूत्र से मिले डेटा के आधार पर ऐसे लाभार्थी पकड़े गये हैं जो अपात्र की श्रेणी में आते हैं। इनमें चार पहिया वाहन, आयकर भरने वाले, उच्च वेतनभोगी, एक लाख 20 हजार से अधिक मासिक आय वाले, अधिक भूमि वाले समेत अन्य मापदंड पूरा नहीं करने वाले लाभुकों का नाम शामिल है। इसको लेकर विभाग ने उक्त अपात्र लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हटाने की प्रकिया तेज कर दी है। इस संदर्भ में प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के दीवार पर पंचायतवार अपात्र राशन कार्डधारकों का नाम सार्...