मोतिहारी, जनवरी 15 -- छौडादानो, । छौड़ादानो मोतिहारी मेन रोड पर गुरुवार की रात आठ बजे तीन वाहनों की एक साथ टक्कर हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। घायलों में नेपाल के पचरौता नगरपालिका के धर्मनगर गांव निवासी रामानन्द यादव(35) के सिर एवं नाक पर गंभीर रूप से चोट है। देवंती देवी(30 ) व धर्मजीत मुखिया(25 ) का सिर फट गया है। राकेश मुखिया( 26) का पैर टूटा हुआ है। वहीं प्रियांश कुमार (12) के हाथ एवं पैर में चोट है। सभी को पुलिस ने अपनी गाड़ी एवं एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सभी का ईलाज चल रहा है। छौड़ादानो मोतिहारी मेन रोड पर श्रीपुर गांव से दक्षिण एक पिकअप पलट गया था। इससे आवागमन अवरुद्ध था। इसमेंं एक टेंपो खड़ी थी जो मोतिहारी जा रही थी। उसमें 11 लोग सवार थे। सभी ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। घायल रामानंद यादव ने बत...