नई दिल्ली, मार्च 20 -- बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के 13वें दिन दोनों सदनों में अपराध और कानून व्यवस्था पर दोनों सदनो में सियासी संग्राम का नजारा दिखा। विधानसभा में विपक्षी दलों ने नारेबाजी और हंगामा करते हुए वाक आउट किया तो विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी आपस में भिड़ गए। राबड़ी देवी ने सरकार पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया तो नीतीश कुमार ने दो टूक जवाब दिया। सभापति के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होते ही राजद और विपक्षी दलों के विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खड़े हो गए और सदन के वेल में आ गए। राबड़ी देवी अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और सरकार पर गंभीर आरोप लगाने लगीं। हंगामा देख सीएम नीतीश कुमार भी खड़े हो गए। उन्होंने आपराधिक कांडों की जांच करवा कर कठोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.