शाहजहांपुर, दिसम्बर 26 -- क्षेत्र के गांव टिब्बी गुरुद्वारा में छोटे साहिब बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह की याद में शहीदी दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। छोटे साहिबजादे के कार्यक्रम में उनकी यादों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पहुंचे जिला मंत्री, पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति उपेंद्र पाल सिंह,ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगवंत सिंह व जिले के आई टी संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष खुटार भाजपा विजय शंकर अवस्थी, प्रदीप ठाकुर, पूर्व जिला अभिषेक शुक्ला, मंडल अध्यक्ष बंडा धर्मवीर शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित भदोरिया, दिलबाग सिंह, भाजपा पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने पवित्र गुरु ग्रंथ के सामने मत्था टेकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में सिख समुदाय के सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी...