देवरिया, मार्च 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर में आने वाले छोटे वाहनों के पार्किंग के लिए नगर पालिका परिषद व्यवस्था कर रही है। डीएम आवास के दक्षिण तरफ डूडा के बगल में खाली भूमि पर छोटे वाहनों का पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। इसमें शुल्क जमा कर शहर में आने वाले लोग अपने वाह पार्क कर सकेंगे। जल्द ही यह पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी। देहात व अन्य जगहों से शहर में आने वाले लोगों को अपने वाहनों की पार्किंग के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर में मार्केट करने, अस्पतालों में आने वाले व अन्य सरकारी विभागों में कार्य से आने वाले लोग पार्किंग के आभाव में वाहनों को सड़क के किनारे एवं अन्य जगहों पर खड़ा करते हैं। ऐसे में लोगों को अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। साथ ही कभी-कभी जाम जैसी स्थित भी उत्पन्न हो जाती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.