शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- परंपरागत छोटे लाट साहब जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भवरे, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर प्रियंक जैन एवं क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत ने थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में निर्धारित मार्ग का संयुक्त रूप से भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रारंभिक बिंदु से समापन स्थल तक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। संवेदनशील व अति-संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, विद्युत तारों, बैरिकेडिंग, पार्किंग और वैकल्पिक मार्गों का निरीक्षण किया गया। थाना प्रभारी को प्रभावी ड्यूटी प्लान तैयार कर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.