छपरा, मार्च 23 -- प्रेक्षागृह में ग्राम कचहरी जन जागरूकता अभियान आयोजित छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के प्रेक्षागृह में रविवार को ग्राम कचहरी जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने कहा कि ग्राम कचहरियों को सशक्त बनाने से पंचायती राज व्यवस्था न सिर्फ सुदृढ़ होगी बल्कि लोगों को भी सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकेगा। पुलिस को दस हजार से कम की चोरी और कानून के तहत 44 धाराओं में मामले की जांच कर जल्द ग्राम कचहरियों में स्थानांतरित करना चाहिए। इस नई व्यवस्था से आवेदकों को भी न्यायिक सुरक्षा प्रदान होगी। उन्होंने आगे बताया कि ई-ग्राम कचहरी करने का मुख्य उद्देश्य मामले में पारदर्शिता के साथ-साथ ग्राम कचहरी को हाईटेक करना है। पुलिस को भी छोटे-छोटे मामलों में तत्परता के साथ आवेदकों को न्याय दिलाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.