शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में छोटे और बड़े लाट साहब के होली जुलूस को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस आयोजकों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ व्यवस्थाओं, मार्ग भ्रमण, सड़क मरम्मत, बैरीकैटिंग और पेयजल जैसी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि जुलूस परंपरागत ढंग से शांतिपूर्ण और समयबद्ध तरीके से निकाला जाएगा, पिछले वर्ष की समस्याओं को दूर किया जाएगा और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएंगी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने भी बताया कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहेगी और सभी जुलूसों को सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी रजनीश क...