पूर्णिया, मई 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। छोटे-छोटे बच्चे अपने मन पसंद खेलों से जुड़े व खेल के हीरो बनें। ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व बिहार अंडर 16 क्रिकेट चयन समिति पूर्व सदस्य व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करें। अभी सभी स्कूलों में गर्मी छुट्टी होने जा रही है। अभिभावकों से कहना है कि बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करें। बच्चों के लिए आउटडोर एवं इंडोर गेम्स बहुत सारे हैं। बच्चे अपने मन पसंद खेल में भाग लें और जिन भी खेलों बच्चे रुचि रखते हैं। उन खेलों में उनको आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए। देखा जा रहा है कि बच्चे मोबाईल, टीवी, लैपटॉप पर अधिकांश समय व्यतीत करते हैं जिससे शारीरिक, मानसिक पर इसका बुरा प्रभाव देखा जा रहा है। बच्चों के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है। विभिन्न खेलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.