बरेली, जनवरी 17 -- आईवीआरआई में छोटे जुगाली पशुओं में संक्रामक रोगों के निदान की उन्नत तकनीकें एवं प्रजनन प्रबंधन विषय पर शुक्रवार से सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लेह-लद्दाख क्षेत्र की विशिष्ट परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. रविकांत अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पीसीआर, रियल-टाइम पीसीआर, एलाइज़ा, रोग प्रकोप जांच तथा बकरी एवं भेड़ के रोगों के उन्नत निदान हेतु सीआरआईएसपीआर-कैस तकनीक पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान डॉ. एमएच खान, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. बबलू कुमार, डॉ. केके रजक, डॉ. सोनालिका महाजन उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.