नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- -ट्रैफिक पुलिस ने 62 जगहों पर जाम के समाधान करने के लिए सरकार को सौंपी थी सूची नई दिल्ली अमित झा ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिल्ली में जाम की 62 जगहों को लेकर दी गई सूची पर पीडब्ल्यूडी ने तेजी से काम शुरु कर दिया है। इनमें से 23 जगहों पर समाधान का काम पीडब्ल्यूडी से संबंधित था। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस द्वारा 14 जगहों पर जाम को लेकर बताई गई समस्या का समाधान कर दिया है। तीन समस्याओं का समाधान आगामी 30 जून से पहले कर दिया जाएगा जबकि 4 जगहों पर जाम का समाधान करने के लिए लंबा समय लग सकता है। ऐसी जगहों पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने की आवश्यकता है। अन्य समस्याओं के लिए संबंधित विभाग को सूचित किया गया है। जानकारी के अनुसार बीते नवंबर माह में ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिल्ली सरकार को बताया गया कि 62 जगहों पर सुबह एवं शाम के समय भारी जा...