रांची, मार्च 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में झारखंड सरकार के उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग आयोजित दो दिवसीय- कानून और अर्थशास्त्र: व्यापार, उद्योग और उससे आगे, विषय पर कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को हुई। चार तकनीकी सत्र में सरला बिरला यूनिवर्सिटी, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, राय यूनिवर्सिटी, साईंनाथ यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, रांची विवि के छात्रों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने संगोष्ठी के महत्व और इसके प्रभाव पर चर्चा की। कहा, छोटे उद्यमियों और व्यवसायों के लिए कानूनी जागरुकता जरूरी है। बदलती तकनीक और उसके विस्तार को ध्यान में रखते हुए भविष्य की योजना बनानी चाहिए, यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.