बांका, फरवरी 11 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र के छोटी विषहर गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं। इस झड़प में मो. शेरु और संजय यादव जख्मी हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष दुर्गा मंदिर परिसर की जमीन की घेराबंदी कर रहा था। दूसरे पक्ष का आरोप था कि इससे उनके आवागमन का रास्ता बंद हो जाएगा। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और गांव दो खेमों में बंट गया। स्थिति बिगड़ते देख किसी ने वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, एसडीएम राजकुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग कराया। बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.