बगहा, मार्च 17 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि । छोटी बहन के सर्टिफिकेट पर बड़ी बहन के शिक्षक पद पर नौकरी करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला भितहा प्रखंड का है। भितहा प्रखंड के भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय में अनिता कुमारी 2006 से शिक्षिका पदस्थापित है। अब छोटी बहन अपने को अनीता गुप्ता बताते हुए अपनी बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता पर आरोप लगाया है कि उसने फर्जी तरीके से उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र का उपयोग कर शिक्षक की नौकरी हासिल की है। हालांकि, दूसरी ओर बड़ी बहन शिक्षिका का दावा है कि वह असली अनीता गुप्ता है और उसका नाम मुन्नी गुप्ता नहीं है। उसने 2006 में इसी नाम से प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर 1 में शिक्षिका के पद पर नियुक्ति पाई थी। छोटी बहन ने बताया कि यूपी के पडरौना ब्लॉक से जारी पारिवारिक सूची के अनुसार, स्व. बैजनाथ गुप्ता की बड़ी बेटी मुन्नी गुप्ता, मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.