मैनपुरी, मई 13 -- नगर के डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा कनिष्का राजपूत ने जनपद टॉप किया है। कनिष्का ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। कनिष्का की बड़ी बहन काकुल राजपूत ने भी इंटरमीडिएट में 92.2 प्रतिशत अंक पाकर परिजनों को दोहरी खुशी दी है। कनिष्का और काकुल की सफलता पर परिजन बेहद खुश हैं। टॉपर कनिष्का यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनने का सपना देखती हैं। नगर के किला बजरिया निवासी कनिष्का राजपूत और बड़ी बहन काकुल राजपूत दोनों एक साथ किरन सौजिया स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। कनिष्का ने जनपद टॉप किया। वहीं काकुल ने भी अच्छे अंक हासिल किए। कनिष्का दो बहनें और एक भाई है। छोटा भाई कुशाग्र राजपूत कक्षा 9 का छात्र है। कनिष्का के पिता ललित नारायण सिंह की वर्ष 2015 में बीमारी के चलते निधन हो गया है। कनिष्का की मां रीना दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.