महाराजगंज, सितम्बर 29 -- कटहरी, हिन्दुस्तान संवाद। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीसोखोर के पास छोटी गंडक में एक शख्स की आठ भैंसे शुक्रवार को डूब गई थीं। इनमें से पांच भैंस का शव शनिवार शाम को उतराता हुआ देखा गया। तीन भैंसों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस हादसे से भैंस स्वामी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्राम सभा बीसोखोर का टोला फुलही खोच छोटी गंडक के समीप स्थित है। शुक्रवार को इस टोला के निवासी घूरन यादव पुत्र भोरिक की आठ भैंस छोटी गंडक में नहा रही थी। छोटी गंडक का यह स्थान काफी गहरा है और यहां कुंड भी है। ऐसी आशंका है कि नहाने के दौरान भैंस इस स्थान पर डूब गई थीं। इन भैंसों को ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। शनिवार शाम को डूबी हुई आठ भैंस में से पांच भैंस का शव छोटी गंडक में उतराया हुआ देखा गय...