देवरिया, फरवरी 23 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना के ग्रामसभा भरहे चौरा स्थित छोटी गंडक नदी पर बनने वाले पुल के लिए रविवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास हुआ। पुल निर्माण के लिए आजादी के बाद से लगातार मांग उठ रही थी। मुख्य अतिथि देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि करीब 24 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि वर्षों की प्रतीक्षा, संघर्ष और विकास की आशाओं का प्रतीक है। इसके बन जाने से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक जीवन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सेतु रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया की पहल और प्रस्ताव के आधार पर स्वीकृत हुआ है। पुल निर्माण होने के बाद क्षेत्र के करीब 20 गांवों के 50 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। भाजपा सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.