रुडकी, जुलाई 16 -- नारसन कस्बे में सोमवार देर रात को ट्रैक्टर-ट्राली और छोटा हाथी की टक्कर में छोटा हाथी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। नरेश कुमार निवासी उत्तम नगर पश्चिम दिल्ली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार देर रात उसका भाई विष्णु कुमार छोटा हाथी में सवार होकर अपने चचेरे भाई जयकरण के साथ किसी कार्य से जा रहा था। जब वह नारसन कस्बे में स्थित सरकारी अस्पताल के सामने पहुंचे तो इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने छोटा हाथी को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटा हाथी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जयकरण को गंभीर चोटें आईं है। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.