रुद्रपुर, जून 24 -- काशीपुर। सड़क हादसे में छोटा हाथी चालक की मौत के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। जसपुर के ग्राम सूरजपुर निवासी संदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी।बताया कि बीती 26 मई को उसका भाई कुलदीप सिंह अपने छोटा हाथी वहां से लालकुआं मुर्गी दाना लेकर जा रहा था। इस दौरान अलीगंज ब्रिज के पास यू टर्न पर किसी अज्ञात वाहन ने उसके छोटे भाई की वाहन पर टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस के द्वारा उसको इलाज के लिए एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.