रांची, सितम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत अलबर्ट कॉलेज में रविवार को छोटानागपुर मुंडा छात्रसंघ का मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें संत जेवियर्स कॉलेज, निर्मला कॉलेज, रांची विवि के तोरपा कॉलेज, महिला कॉलेज के करीब 140 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। स्नातक के प्रथम वर्ष में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। परिचय सत्र के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम में सिप्रियन बारला, सुदिप मुंडा, अनिषा भेंगरा, पोलिकार्प होरो, रामोला होरो, सिलास हेम्ब्रोम, अरुण तोपनो सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...