रांची, जुलाई 10 -- रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर के 62वें महाराजा चिंतामणि शरणनाथ शाहदेव की पुण्यतिथि गुरुवार को रातू पैलेस में मनाई गई। रातू पैलेस मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महाराजा पुत्री माधुरी मंजरी देवी, कल्पना देवी, प्रो. कुमार आदित्येंद्र नाथ शाहदेव, राजेशनाथ शाहदेव, अनूपनाथ शाहदेव, अजयनाथ शाहदेव, कौशलेंद्र सिंह, कुमार भास्करनाथ शाहदेव, पृथ्वीनाथ शाहदेव सहित पैलेस के सदस्यों ने महाराजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। ज्ञात हो कि महाराजा का जन्म 14 दिसंबर 1931 को हुआ था और 18 वर्ष दो माह की उम्र में राजगद्दी मिली थी। उनका निधन 82 वर्ष की उम्र में 10 जुलाई 2014 को हुआ था। वे 1957-62 विधायक, 1962-66 एमएलसी रहे। उन्होंने महारानी प्रेम मंजरी स्कूल, सीएन राज हाईस्कूल, आदिवासी बाल विकास स्कूल, रातू राज मध्य और बालिका...