रांची, दिसम्बर 8 -- रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर प्लस टू उच्च विद्यालय में सोमवार की शाम छह बजे डीईओ विनय कुमार ने खगोलीय क्लब टेलीस्कोप का उद्घाटन किया। इस टेलीस्कोप की मदद से स्कूली बच्चे अब अंतरिक्ष की खगोलीय घटनाओं को आंखों से देख पाएंगे। प्राचार्य मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस क्लब से विज्ञान के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष की घटनाएं समझने में सुविधा होगी। इसके लिए हमारे विज्ञान शिक्षक जीतेन्द्र कुमार, मदन मोहन तिवारी और बुशरा परवीन ने खगोलीय क्लब को लेकर काफी मेहनत की है। ज्ञात हो कि टेलीस्कोप सबसे पहले गैलेलीयो द्वारा 1609 में आविष्कार किया गया था। डीईओ समेत मनोज शर्मा, सेवाकांत ठाकुर, डॉ बेला कुमारी और अन्य शिक्षक/कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.