गिरडीह, फरवरी 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा चौक पर लाखों रुपए की लागत से घटिया नाली निर्माण कार्य पर कई तरह का सवाल उठने लगे हैं। वहीं कच्छप गति से नाली निर्माण कराये जाने से यातायात व्यवस्था जबर्दस्त रूप से प्रभावित हो रहा है। नाली निर्माण की खुदाई की मिट्टी मुख्य सड़क पर डाल कर छोड़ दिए जाने से प्रतिदिन सड़क जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। फिर भी पथ निर्माण विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। छोटकी खरगडीहा चौक पर सड़क पर बहने वाले गंदा पानी की सुरक्षित निकासी के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा दस लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। नाली निर्माण के लिए टेंडर होने के बाद संवेदक द्वारा यहां नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.