बक्सर, मार्च 17 -- सिमरी, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटका सिंहनपुरा गांव स्थित मां काली मंदिर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने मंगटिका और सोने की आंख चोरी कर ली। घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि 8 बजे मां काली की आरती संपन्न होने के बाद मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर पुजारी अपने घर चले गए। सुबह चार बजे जब पुजारी मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे तो देखे कि मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। वहीं, मंदिर में स्थापित प्रतिमा से मंगटिका, सोने की आंख सहित कई कीमती जेवरात गायब है। घटना की सूचना पुजारी ने ग्रामीणों को दी। मंदिर में चोरी की खबर मिलते ही ग्रामीणों पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच चल रही है। शीघ्र घटना में शामिल चोरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.