मैनपुरी, फरवरी 9 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले से परेशान 16 वर्षीय छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। छात्र ने स्कूल जाना बंद किया तो आरोपी गांव में रास्ता रोककर छेड़खानी करने लगा। पिता ने विरोध किया तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री स्कूल जाती थी। उसे योगेश पुत्र दुर्विजय सिंह परेशान करता था। रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी करता था। जिससे परेशान होकर उसकी पुत्री ने स्कूल जाना बंद कर दिया। लेकिन आरोपी उसकी पुत्री को रास्ते में आते जाते समय रोकना है और गंदी बातें कर वीडियो मोबाइल पर भेजता है। आरोपी के परिजनों से शिकायत की गई तो उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे उसकी पुत्री और ...