लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- हाई स्कूल की एक छात्रा से छेड़छाड़ कर उस पर गलत दबाव बनाए जाने को लेकर दो छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने उस पर ही सुलह समझौता का दबाव बनाया है। शहर की एक बेटी लखीमपुर रोड पर स्कोरवेल इंटरनेशनल स्कूल में हाई स्कूल की छात्रा है। उसका कहना है कि जब वह स्कूल आती जाती तो उसके कक्षा के ही दो छात्र उससे छेड़छाड़ करते थे। यह क्रम स्कूल और स्कूल के बाहर भी चल रहा था जिससे छात्रा परेशान हो गई। उसको हाई स्कूल की परीक्षा देना मुश्किल हो गया। छात्रा की मां का कहना है कि जब उनकी बेटी ने समस्या बताई तो उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य और कंप्यूटर अध्यापक को जानकारी दी। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि उन पर ही सुलह समझौते का दबाव बनाया गया। फिर उसने पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.