बिजनौर, जनवरी 17 -- कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव शादीपुर डल्ला उर्फ मण्डावली सैदू में छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंग युवकों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव शादीपुर डल्ला उर्फ मण्डावली सैदू निवासी आदिल पुत्र शाहिद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव का शहरियान उर्फ शेरू अक्सर मोहल्ले में आवारागर्दी करता था और अश्लील गाने गाते हुए लड़कियों पर फब्तियां कसता था। कुछ दिन पहले चचेरे भाई अरमान पुत्र अकरम ने उसे ऐसी हरकतों से मना किया था, जिससे वह रंजिश मान बैठा। 13 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे मेहन्दी के घर के सामने शाहिद उर्फ शाहिर, रिजवान, शहरियान उर्फ शेरू, सलीम, वसीम उर्फ चुनवा, साकिब और इक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.