प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के एक गांव की किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने नयापुरवा (नारायनपुर) निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि आठ मार्च को 15 वर्षीय बेटी खेत की ओर गई थी। उसी समय आरोपी ने बेटी को खेत में घसीट लिया। बेटी के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना बताई तो परिजन आरोपी के घर उलाहना देने गए। इस पर आरोपी के पिता ने पीड़िता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पुलिस ने पिता और पुत्र के खिलाफ दलित उत्पीड़न, पास्को एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.