कौशाम्बी, सितम्बर 15 -- पिपरी थाना क्षेत्र के एक किसान ने बेटी से छेड़खानी करने वाले दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि पड़ोस के दो लड़के उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ आए दिन छेड़खानी करते हैं। रविवार शाम को बेटी घर के बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान दोनों लड़के पहुंचे और बेटी से छेड़खानी करने लगे। उसके विरोध करने पर गाली गलौज कर डंडे से पिटाई की। बेटी को काफी चोटें आई हैं। पीड़ित पिता ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गोलू व साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...